सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर है। इंडियन बैंक एसोसिएशन (IBA) और यूनियनों के साथ सरकारी बैंकों के कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने के लिए एक वेतन
समझौते पर सहमति बनी है। भारतीय बैंक संघ(आईबीए) और अन्य यूनियन पांच सालों के लिए 17 फीसदी वेतन वृद्धि करने पर सहमत हो गई हैं।
ये वेतन बढ़ोतरी एक नवंबर 2022 से पेंडिंग थी और इसके लिए एमओयू भी साइन हो गया। हालांकि शनिवार की छुट्टी की मांग पर अभी मामला अटका है और नोट में इस पर दस्तखत नहीं हुए हैं। एआईबीओसी की ओर से कहा गया है कि सैलरी परसेंटेजऔर वेटेज अनुमान से कम होने के बावजूद ये देश के 8.50 लाख
बैंक कर्मचारियों के लिए खुशी की बात है।
Copyright © 2020-2025 Banking Gyaan Kendra. | All Rights Reserved.Powered By : Softbit Solution